पगार न मिलने पर धरने पर बैठे चौकीदार
शेरकोट। ग्राम पंचायत मुस्तफापुर तैय्यब में विकास विभाग की ओर से संचालित गोशाला में कार्यरत तीन चौकीदारों ने पिछले पांच माह से वेतन न मिलने से सोमवार से कार्य बहिष्कार कर दिया। चेताया कि यदि वेतन नहीं, तो काम भी नहीं। आरोप है कि वह कई बार प्रधान, सचिव और खंड विकास अधिकारी से वेतन की मांग कर चुके हैं, पर भरोसा देने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
गोशाला में कार्यरत चौकीदार छतर सिंह, जीत सिंह और ममता रानी का कहना है कि प्रधान, सचिव ने उन्हें गोशाला में पशुुओं की देखभाल करने के लिए प्रति माह दस हजार रुपये पर काम कर रहा था। फिर भी प्रधान और सचिव उन्हें पगार नहीं दे रहे हैं। उन्हें पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। तीनों कर्मचारियों ने सोमवार को गोशाला के मुख्य गेट का ताला लगाया और गेट के बाहर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए।
-
प्रयास में लगे हैं, जल्द मिलेगा वेतन : बीडीओ
बीडीओ मनीष कुमार का कहना है कि वेतन दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले गोशाला में छह लोग काम करते थे। अब तीन काम कर रहे हैं। जिन दो लोगों ने काम छोड़ा है। उन लोगों का हिसाब किताब करने के बाद ही जाने दिया है। वह जल्द ही वेतन दिलाने का प्रयास में लगे हैं।