फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रक्षाबंधन पर उमडी़ भीड़, परिवहन सेवाएं चरमराईं

Tue, 20 Aug 2024 05:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़ के चलते परिवहन निगम की अतिरिक्त बस सेवा के बावजूद यात्री आवागमन में परेशान रहे। प्राइवेट वाहनों ने यात्रियों से डेढ़ से दो गुना किराया वसूल किया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो ने अपनी साथ अनुबंधित बसों सहित 70 रोडवेज बसें यात्रियों के आवागमन के लिए लगाईं। तड़के पांच बजे शुरू हुई रोडवेज बस सेवा भारी भीड़ के चलते ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। एआरएम राजेश कुमार, स्टेशन इंचार्ज अरुज मेहंदी ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कार्यालय स्टाफ को भी यात्री सुविधा और बस उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया।
परिवहन निगम ने लंबी दूरी दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ रुपहडिया के लिए रोडवेज बस सेवा जारी रखी। परिवहन निगम ने नजीबाबाद से हरिद्वार, धामपुर, नूरपुर और आसपास के क्षेत्र में दी जाने वाली परिवहन बस सेवा के दो से अधिक फेरे किए।
विज्ञापन

परिवहन निगम की अतिरिक्त बस सेवा के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों को गंतव्य के लिए बसों के आने, चढ़ने और उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं को देर रात तक फ्री बस सेवा दी गई।
- प्राइवेट वाहनों और ई-रिक्शाओं ने वसूला दोगुना किराया
नजीबाबाद। हरिद्वार, कोटद्वार, बिजनौर और आसपास के क्षेत्र के लिए संचालित प्राइवेट वाहनों ने रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों से डेढ़ से दो गुना किराया वसूला। अधिक किराया लेने के बावजूद वाहनों की क्षमता से अधिक यात्री वाहनों में बिठाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री वाहनों पर यात्रियों को डाले पर लटक कर जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हुए। ई- रिक्शा ने भी 20 से 30 किलोमीटर तक के जोखिम भरे सफर में यात्रियों से दोगुना किराया लिया। आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता से यात्रियों को ठगी का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें