फिर बाजार में उमड़ी भीड़, पुलिस ने किया चालान
बिजनौर। लॉकडाउन के बावजूद भी बाजार में सोमवार को फिर भीड़ उमड़ पड़ी। दो दिन बाद बैंक खुलने से बैंकों में भी लोगों का जमावड़ा रहा। वहीं मंडावर पुलिस ने सड़क पर बिना मास्क के घूम रहे एक व्यक्ति का चालान भी किया है।
आए दिन सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बन रहा है। पुलिस ने लोगों को घर से निकलने से रोकने के लिए जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की। जिले के नोडल अफसर व हाउसिंग कमिश्नर अजय चौहान ने अफसरों के साथ सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकानों पर बिल्कुल भी भीड़ न होने दें। सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना दुकानदारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने दुकानदारों मास्क लगाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन का पालन अब सख्ती से कराया जाएगा। मंडावर में एसआई वेदप्रकाश शर्मा ने गांव देवीदासवाला निवासी अमित कुमार बिना मास्क लगाए दुकान पर सामान बेचने पर लॉकडाउन का उल्लंघन पर उसका चालान किया है।