फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के बावजूद बैंकों के बाहर महिलाओं की रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी के बावजूद बैंकों के बाहर महिलाओं की भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन पर पुलिस की सख्ती का असर दिख रहा है, लेकिन बैैंकों में भीड़ कम नहीं हो रही है। शनिवार को छुट्टी के दिन भी महिलाएं बैंक आती रहीं और बैंक बंद होने के बावजूद भी वे बैंकों के बाहर खड़ी रहीं।
महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहे। जनधन योजना के तहत खाते में आए रुपये निकालने के लिए काफी महिलाएं बैंक खुलने के समय से भी पहले पहुंच गई थीं। वहां मौजूद गार्ड आदि ने उन्हें बताया कि आज बैंक बंद रहेगा, इसके बाद भी महिलाएं बाहर खड़ी रहीं। दोपहर होने पर ही ये महिलाएं अपने घरों को गईं। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार महिलाओं में अफवाह फैली है कि जन धन योजना के रुपये न निकालने पर ये बैंक को चले जाएंगे जबकि ऐसा नहीं है। अगर जरूरत नहीं है तो रुपये बाद में भी निकाल सकते हैं। महिलाएं बैंकों में भीड़ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बेवजह लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी रही। पुलिस जगह-जगह गली मोहल्लों में जाकर लॉकडाउन तोड़ने वालों के चालान काटे और उनके वाहनों की हवा निकाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें