फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर मोटा महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर मोटा महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

मंडावली/नांगलसोती। महाशिवरात्रि पर्व पर मोटा महादेव प्राचीन मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। शिवालयों में श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।
मंडावली क्षेत्र के स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर में मंगलवार को तड़के से विशेष पूजन के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हुआ। मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान शिव का जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को घंटों तक लंबी कतार में लगनस पड़ा।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने बताया कि मंगलवार को मंदिर पर तीन बजे तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह और मंडावली थानाध्यक्ष ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

उधर, नांगलसोती के गांव हरचंदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने बेलपत्र और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां निकाली
भागूूवाला। महाशिवरात्रि पर्व पर भागूवाला क्षेत्र के गांव फरजपुर में आकर्षक झांकियां निकाली गईं। शिव सदन धर्मशाला कमेटी के नेतृत्व में गांव फरजपुर में सुबह 11 बजे से शुरू होकर गांव मोहनपुर और हसनपुर तक भगवान शिव-पार्वती की झांकी निकाली गई। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ झांकी का स्वागत किया। अखाड़ा उस्ताद जनार्दन सिंह के नेतृत्व में अखाड़ा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाएं। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अतर सिंह, लक्ष्मण, सुरेश, धन सिंह, पुखराज सिंह आदि मौजूद रहे।

मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु।- फोटो : NAZIBABAD

मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें