सती माता मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने को उमड़ी भीड़
नजीबाबाद। सती माता मंदिर पर नवविवाहित जोड़े और बच्चों के कुंडारे लगाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई।
नांगलसोती के कामराजपुर-तिसोतरा मार्ग स्थित सती माता मंदिर पर दो दिवसीय सती मेले का आयोजन किया गया। मेले में हरचंदपुर, महंसापुर, मानपुर, नांगल, जीतपुर, खानपुर, कामराजपुर, पूंडरी, बरकातपुर आदि गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचे। मेले में प्रसाद चढ़ाकर उन्होंने अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पुजारी मनोज शर्मा ने बताया कि सती मंदिर पर मांगी गई मन्नतें एक वर्ष में पूरी होने की मान्यता है, जिसके चलते ही यहां दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। संदीप कुमार, अविनाश कुमार, पतराम सिंह, जसराम सिंह, कुलवीर सिंह, कामेंदर सिंह ने इस मेला आयोजन में सहयोग किया। वहीं, समाजसेवी कामराजपुर निवासी अमजद ने कामराजपुर से मेला स्थल तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ई-रिक्शा संचालित कराई।