बिजनौर में दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़।
- फोटो : BIJNOR
भीड़ निकली और शहर जाम, सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम
बिजनौर। लॉकडाउन के बाद सोमवार को फिर से बाजार में भीड़ उमड़ी। यहां तक कि छोटे-छोटे चौराहों पर भी जाम के हालात रहे। जाम लगने से पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दिन भर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
लॉकडाउन से एक दिन पहले शुक्रवार को व अगले दिन सोमवार को सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कोरोना संक्रमण को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन सड़कों पर इसका पालन नहीं होता है। लॉकडाउन से पहले और बाद में बाजार में सड़कों पर इतनी भीड़ निकलती है कि जाम के हालात रहते हैं। सोमवार को बाजार में भीड़ उमड़ी तो नगर पालिका चौक, शास्त्री व जजी चौक पर जाम के हालात हो गए। शास्त्री चौक पर चारों सड़कों पर वाहनों की 300-300 मीटर लंबी लाइन लगी रही। जो एक बार जाम में फंस गया वह आधा घंटा से पहले नहीं निकल पाया। जाम को देखकर लोगों ने गली, मोहल्लों का रास्ता अख्तियार किया। सोमवार को तो जीआईसी, राम के चौराहे के पास भी जाम लगा रहा। जाम में फंसकर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल ही रही है, गर्मी और उमस से भी बेहाल हो रही है। दोपहर में रोडवेज बस स्टेंड पर भी बहुत देर जाम लगा रहा। अस्पताल और नर्सिंग होम पर भी काफी भीड़ दिखाई दी।