फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पैदल पार करिए बैराज, पुल के पार मिल रहीं बसें

Sun, 17 Aug 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज के पुल से पैदल जाते यात्री संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। बेयरिंग में खराबी हाेने से बिजनौर गंगा बैराज पुल से वाहनों का आवागमन बंद है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए पुल के दोनों ओर रोडवेज बसों की सुविधा शुरू की गई है। पुल पैदल पार करके यात्रियों को मेरठ, दिल्ली, मुजफ्फरनगर के लिए बस मिल रही हैं।
विज्ञापन


बिजनौर से बैराज पुल तक रोडवेज बसों में यात्रियों से 19 रुपये किराया लिया जा रहा है। जबकि, ई-रिक्शा चालक इतनी दूरी के 20 रुपये किराया ले रहे हैं। पुल के 20, 21 सहित कई गेट में कमी आई है। बेयरिंग खराब होने से गेट नंबर 21 के स्लैब में गैप आ गया था। जांच में कई गेट के सामने स्लैब के नीचे बेयरिंग में खराबी मिली। पुल से वाहनों का आवागमन बंद है। सिर्फ बाइक की निकल रही हैं। बाकी लोग पैदल पुल को पार कर रहे हैं।
कल से चालू हो जाएगी पुल की मरम्मत
बैराज पुल में खराबी के चलते नौ दिन से चार पहिया और भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। पुल की मरम्मत होने के बाद ही पुलिस से आवागमन शुरू होगा। एचएचएआई के एसडीओ आशीष शर्मा ने बताया कि कल यानि मंगलवार से पुल की मरम्मत और बेयरिंग बदलने का काम चालू हो जाएगा।

बिजनौर में बैराज के पुल से पैदल जाते यात्री संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें