फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: उबड़-खाबड़ और बंजर जमीन में लहलहाएंगी फसलें

Mon, 03 Oct 2022 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में उबड़-खाबड़ और बंजर जमीन पर फसलें लहलहाएंगी। कृषि भूमि सुधार विभाग प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और पंडित दीनदयाल किसान समृद्धि योजना के तहत इस भूमि को उपजाऊ बनाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में ढ़ालदार, उबड़-खाबड़ और बंजर जमीन पर फसलें लहलहाएंगी। विभाग ने पिछले वर्ष 284 हेक्टेयर में भूमि को समतल और छोटे छोटे तालाब बनाकर उपजाऊ बनाया, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हुई। कृषि भूमि सुधार विभाग जमीन को समतल कराएगा और पहाड़ों की तर्ज पर छोटे-छोटे खेत बनाकर मेढ़ लगाई जाएगी। ताकि किसान इस खेती में उपज लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर लें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti: उम्र की हेराफेरी करने पर भर्ती से निकाले 400 अभ्यर्थी, बुलंदशहर के अभ्यर्थियों ने की गड़बड़ी

इसके लिए इस कार्य में भूमि संरक्षण विभाग अन्य विभागों का सहयोग ले रहा है। जो जमीन चारों ओर से ऊंची है और बीच में गहरी है, उसमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत तालाब बनाएं जा रहे हैं। पिछले वर्ष 24 तालाबों का निर्माण किया गया। इससे बरसात के पानी एकत्र होने से किसान सिंचाई कर सकते हैं और सिंगाड़ा आदि फसलें भी प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार जनपद में 350 हेक्टेयर भूमि को सुधार का लक्ष्य मिला है। उबड़-खाबड़ व पथरीली जमीन को सही कर उपजाऊ बनाया जाएगा। इस कार्य में भूमि संरक्षण विभाग अन्य विभागों का सहयोग ले रहा है।
-डॉ. अवधेश मिश्रा, भूमि संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें