फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकुआ माइनर में अचानक पानी आने से फसलें डूबीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकुआं माइनर में पानी आने से फसलें डूबीं
विज्ञापन

धामपुर। कई सालों से बंद पड़े मनकुआं माइनर में अचानक सिंचाई विभाग द्वारा पानी छोड़ दिया गया। माइनर के कई स्थानों पर अवरुद्ध होने के कारण नहर का पानी खेतों में घुस गया। जिससे फसलों जलमग्न होकर से बर्बाद हो गईं। मंगलवार को गांव गजूपुरा के आक्रोशित किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति की मांग की।
गांव गजूपुरा के रामकुमार सिंह, जगवीर सिंह, ओमपाल सिंह, मोनू, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बरम सिंह, रूपेश कुमार, करण सिंह, नौबहार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दीपक कुमार, चेतन सिंह, प्रधान इंद्रवीर सिंह, अनीता देवी ने बताया कि विभाग ारा माइनर को करीब डेढ़ दशक पहले बनाया गया था। लेकिन अभी तक पूरा नहीं बन सका। कई स्थानों पर माइनर पर किसानों का कब्जा है। विभाग को माइनर की स्थिति पता होने के बाद भी पानी को छोड़ दिया गया। किसानों ने जंगल में भरे पानी में घुस कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। विभाग ने पानी में डूबकर कर बर्बाद हुई फसलों की क्षतिपूर्ति करने की मांग की है। चेताया कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। बताया गया कि कुछ महीने पहले भी विभाग ने अचानक माइनर में पानी छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर क्षेत्र के जेई सतेंद्र कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। पिछले दिन से हुई बरसात के कारण जंगलों में भरे पानी से फसलें जलमग्न हुई हैं। फिर भी वह क्षेत्र का भ्रमण कर विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट से अवगत करा उनकी समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें