फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रामगंगा नदी में मगरमच्छ ने किया वन दरोगा पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गश्त के दौरान नदी पार कर रहे थे वन दरोगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व की रामगंगा नदी में गश्त के दौरान नदी पार कर रहे वन दरोगा पर मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए रामनगर चिकित्सालय ले जाया गया।
सर्पदूली रेंज का गश्ती दल कालागढ़ टाइगर रिजर्व की टीम के साथ संयुक्त गश्त कर रहा था। इसी दौरान गश्ती दल को कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों के बीच बह रही रामगंगा नदी पार करना था। जैसे ही गश्ती दल नदी में उतरा वैसे ही एक मगरमच्छ ने वन दरोगा अब्दुल सलाम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर गश्ती दल में शामिल अन्य कर्मियों ने उसे बचाया। वनक्षेत्राधिकारी विन्दर पाल के अनुसार अब्दुल सलाम को उपचार के लिए रामनगर चिकित्सालय में ले जाया गया। डाक्टरों ने फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें