फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के तेवर देख कच्ची शराब छोड़ भागा

Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में बिड़ला फार्म नहर पर कच्ची शराब बेच रहे एक व्यक्ति को महिलाओं ने दौड़ा लिया। महिलाओं का हल्ला बोल देखकर आरोपी शराब छोड़कर फरार हो गया। महिला शराब थाने ले आईं।
विज्ञापन


महिलाओं ने कच्ची शराब बंद कराने की मांग को लेकर कोतवाली पर विरोध प्रदर्शन भी किया।शुक्रवार को मुहल्ला किले की महिलाओं को सूचना मिली कि बिड़ला फार्म के पास नहर पर एक युवक कच्ची शराब बेच रहा है। इस पर महिलाएं एकजुट होकर लाठी-डंडे लेकर वहां मजा धमकी। 

महिलाओं के तेवर देखकर आरोपी युवक मौके पर ही शराब छोड़कर फरार हो गया। महिलाएं कच्ची शराब लेकर कोतवाली पहुंचीं और कच्ची शराब कोतवाल के पास फेंक दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों के संरक्षण में कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। बिक्रेता गंगापार से कच्ची शराब लाकर बेच रहे हैं। उधर, कोतवाल राजकुमार शर्मा ने जांच कर शराब बिक्रेताओं  पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें