बिजनौर/अफजलगढ़। जलालपुर घाट मार्ग पर गांव पूरनपुर के पास डीसीएम की चपेट में आकर महिला के घायल होने से ग्रामीणों ने डीसीएम में जमकर पथराव और तोड़फोड़ की। पुलिस ने मशक्कत के बाद उन्हें शांत कर भेजा।
क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी ओमेंद्र की 45 वर्षीय पत्नी विनीता देवी बिजनौर से टेंपो से अपने गांव जा रही थी। जलालपुर घाट मार्ग पर गांव पूरनपुर के सामने वह टेंपो से उतर रही थी, इसी दौरान वहां से आई एक डीसीएम की चपेट में आ गई और उसका पहिया महिला के पैर से उतर गया।
आरोपी चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने डीसीएम पर पथराव और लाठी डंडो से तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने शांत किया।
वहीं अफजलगढ़ में उत्तराखंड के काशीपुर निवासी दीपू ने बताया कि वह ऋषिकेश निवासी रवि जोशी के साथ उत्तराखंड के बाजपुर निवासी किशोरी सिम्मी को रुड़की से बाइक से लेकर बाजपुर छोड़ने जा रहे थे। उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। जिससे तीनों घायल हो गए। सिम्मी और रवि की हालत गंभीर है।
हादसे में तीन युवक चोटिल
धामपुर। रेलवे स्टेशन रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंजाबी कालोनी के नितिन कुमार ने बताया कि वह दोस्त के साथ शीला टाकिज जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक की टक्कर सामने से तेज गति से आ रही बाइक से हो गई, जिससे दोनों की बाइकों टकराने के बाद काफी दूर तक
घिसटी। जिससे तीनों को चोट आई। तीसरे युवक का पता बेहोशी के कारण नहीं लग सका।