फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहखाने में बनता था मौत का सामान

Tue, 17 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
Recovered Aslha - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में दरियापुर स्थित एक खंडहरनुमा मकान के तहखाने में मौत का सामान काफी दिनों से बनाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्ट्री से एक बंदूक, तीन अधबनी बंदूक, हथियार बनाने की मशीनें तथा अधबने हथियार बरामद किए।
विज्ञापन


हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नजीबाबाद के दरियापुर में मंगलवार को थाना प्रभारी अजित सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने एक घर पर छापा मारा।

पुलिस  उस समय हैरत में पड़ गई, जब मकान के तहखाने में हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली। पुलिस ने तहखाने से एक बनी हुई बंदूक, तीन अधबनी बंदूक, एक एयरगन, हस्तनिर्मित बुलेटप्रूफ जैकेट, चार चाकू, छुरे, भाले, खैरात मशीन, चक्के, ग्राइंडर, डाई, जनरेटर आदि पकड़े।
विज्ञापन


पुलिस ने मकान से 315 बोर का एक कारतूस, दो खोखे भी बरामद किए। छापे की सूचना मिलते ही सीओ संजय राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अजित सिंह, एसआई अमर सिंह, सत्येंद्र सिंह व पुलिस बल को हथियारों की फैक्ट्री पकड़ने के लिए बधाई दी।

सीओ ने बताया  कि पुलिस को कई दिन से दरियापुर में हथियारों की फैक्ट्री चलने की सूचना मिल रही थी। कई दिन से पुलिस क्षेत्र पर निगाह रखे थी। हथियारों की फैक्ट्री चलाने वाला व्यक्ति काले खां खैरात का कुशल मैकेनिक है।

 वह फैक्ट्रियों में खरात कार्य से जुड़ा था। उसने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वह हथियार बनाने के धंधे में लग  गया। पुलिस ने काले खां को हिरासत में ले लिया है, उसका पुत्र तबरेज फरार हो गया। थाना प्रभारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें