फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की लकड़ी और वाहन छोड़कर भाग

Thu, 15 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
खैर की लकड़ी पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावली में घड़ियावाली वन क्षेत्र में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी के कटान की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काटी गई हजारों रुपये मूल्य की खैर कीमती लकड़ी और डीसीएम कब्जे में ले ली। साहनपुर वन क्षेत्र में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। बुधवार को वन विभाग को मुखबिर ने घड़ियावाली वन चौकी क्षेत्र में कई वृक्ष खैर के काटने तथा वाहन द्वारा काटी गई लकड़ी को खुर्द-बुर्द करने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन वन विभाग कर्मियों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। वन रेंजर विजेंद्र सिंह मलिक, वन दरोगा राम मुसाफिर यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने लगभग 50 क्विंटल से अधिक खैर काटी गई कीमती लकड़ी और एक डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया। लकड़ी माफिया वन अधिकारियों के आने की भनक लगते ही से फरार हो गए। सूचना मिलने पर डीएफओ प्रवीण कुमार यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वन अधिकारियों से वन संपदा को क्षति पहुंचाने वाले लकड़ी माफियाओं के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें