फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वन विभाग के लिपिक की चाकू से गोदकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 06 Jul 2021 08:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

यहां हमलावरों ने वन विभाग के एक कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा वन विभाग में तैनात एक लिपिक पर बदमाशों ने घर लौटते समय चाकू से हमला कर दिया। घायल लिपिक को गंभीर हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गांव मौज्ज्मपुर जैतरा निवासी भानुप्रताप (21 वर्ष) अमरोहा वन विभाग में तृतीय श्रेणी का कर्मचारी था। उसकी नियुक्ति अपने पिता उमेश प्रताप के स्थान पर हुई थी। रविवार रात वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। रात के 10 बजे जब वह ऊमरी-सरकथल माधो के बीच पहुंचा तो बाइक से आए दो युवकों ने उसे रोक कर चाकू से हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। 

उधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भानुप्रताप को धामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें