नूरपुर में रोडवेज बस स्टैंड पर मिले बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में एक व्यक्ति मंगलवार की सुबह अपने दो बच्चों को रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।
मंगलवार की सुबह 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड पर दो बच्चों को रोता देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम प्रियांशु (नौ वर्ष) और संध्या (चार वर्ष) बताए। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड के चमौली जनपद के गांव कल्यादीतली के रहने वाले हैं। मंगलवार की सुबह वह अपने पिता वीरेंद्र सिंह के साथ मुरादाबाद से हरिद्वार जाने वाली बस में अपने गांव जाने के लिए सवार हुए थे। नूरपुर में रोडवेज बस स्टैंड पर उनका पिता उन्हें कुछ देर में आने की बात कहकर वहां से चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। पुलिस ने बच्चों के पिता की आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। बाद में पुलिस दोनों बच्चों को थाने ले आई तथा उन्हें खाना आदि खिलाया। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुुमार ने बताया कि दोनों बच्चे फिलहाल थाने में ही हैं।