फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों को बस अड्डे पर छोड़ गया पिता

Wed, 20 Jun 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर में रोडवेज बस स्टैंड पर मिले बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूरपुर में एक व्यक्ति मंगलवार    की सुबह अपने दो बच्चों को रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।      
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड पर दो बच्चों को रोता देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम प्रियांशु (नौ वर्ष) और संध्या (चार वर्ष) बताए। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड के चमौली जनपद के गांव कल्यादीतली के रहने वाले हैं। मंगलवार की सुबह वह अपने पिता वीरेंद्र सिंह के साथ मुरादाबाद से हरिद्वार जाने वाली बस में अपने गांव जाने के लिए सवार हुए थे। नूरपुर में रोडवेज बस स्टैंड पर उनका पिता उन्हें कुछ देर में आने की बात कहकर वहां से चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। पुलिस ने बच्चों के पिता की आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। बाद में पुलिस दोनों बच्चों को थाने ले आई तथा उन्हें खाना आदि खिलाया। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुुमार ने बताया कि दोनों बच्चे फिलहाल थाने में ही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें