फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग आकर दो छात्राओं ने पढ़ाई छोड़ी

Sun, 18 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के स्योहारा में पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता के कारण छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ने से छात्राओं को घर का चौखट पार करना ही दुश्वार हो गया है। आए दिन छेड़छाड़ की घटनाओं से आजिज आकर दो छात्राओं ने पढ़ाई छोड़ दी है। छात्रा के पिता ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार आरोपियों में दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित व्यक्ति ने डीजीपी जावीद अहमद को भेजे शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि उसकी दो बेटियां पढ़ाई के लिए स्कूल जाती हैं। बड़ी बेटी कक्षा आठ और छोटी सात में पढ़ती हैं। आरोप लगाया है कि गांव के ही चार युवक उनकी बेटियों से स्कूल आते जाते समय अक्सर छेड़छाड़ करते थे। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। 
 मनचलों की हरकतों से परेशान आकर उसकी दोनों बेटियों ने पढ़ाई छोड़ दी है। डीजीपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी को कार्रवाई के आदेश दिए।
 इसके बाद प्रशासनिक मशीनरियां हरकत में आईं। एसपी के आदेश पर राजा, रेनू, कामेश और शेखर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन आरोपी भाइयों में से राजा और रेनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गया रेनू दिव्यांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें