फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट काटकर ज्वैलर्स के शोरूम में घुसे बदमाश

Mon, 12 Jun 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
वारदात के बाद बिजनौर में शोभा ज्वैलर्स पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में बिजनौर के सबसे बड़े ज्वैलरी के शोरूम शोभा ज्वैलर्स का गैस कटर से गेट काटने के बाद चोर शोरूम में घुस गए। सिलेंडर में गैस खत्म होने के कारण स्टांग रूम को नहीं काट सके। चोर शोरूम से केवल पांच हजार की नगदी ही ले जा  सके। गनीमत रही कि चोरों से स्ट्रांग रूम नहीं टूटा। चोरी की इस घटना से व्यापारियों में रोष है। चोरी की जहां घटना हुई है वहां से  पुलिस पिकेट थोड़ी ही दूरी पर है। 24 घंटे वहां पुलिस का पहरा रहता है, फिर भी चोरी हो गई। 
विज्ञापन


बिजनौर के सदर बाजार में राधेश्याम अग्रवाल का शोभा ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। शोरूम पर राधेश्याम के अलावा उनका बेटा मयंक रहता है। शनिवार को शोरूम को बाप-बेटे सही सलामत बंद करके गए थे। रविवार की सुबह शोरूम खोलकर देखा तो उसका नजारा कुछ और ही था। यह देख कर पिता-पुत्र के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। शोभा ज्वैलर्स से तीन-चार दुकान छोड़कर दुमंजिले पर अलका ब्यूटी पार्लर हैै। शनिवार को चोर अलका ब्यूटी पार्लर के जीने के रास्ते से शोभा ज्वैलर्स की छत पर गए। जीने पर चोर खलील मेडिकल की छत से रस्सी के सहारे पहुंचे। चोरों ने शोभा ज्वैलर्स का लोहे का मोटा दरवाजा गैस कटर से काट दिया। 

चोरों ने स्ट्रांग रूम के दरवाजे को तोड़ कर स्टांग रूम को तोड़ने की कोशिश पर पर वह स्ट्रांग रूम नहीं तोड़ पाए।  सिलेंडर में गैस खत्म होने के कारण चोरों से स्ट्रांग रूम नहीं टूटा। स्ट्रांग रूम टूट जाता तो चोर कई करोड़ की ज्वैलरी चोरी करके ले जाते। चोर शोरूम के फस्ट फ्लोर पर पहुंचे गल्ले का तोड़कर पांच-छह हजार की नगदी ले गए। चोरों ने वहां तिजोरी के साथ अलमारी को भी तोड़ने की कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन


जहां चोरी हुई है वहां से आबकारी पुलिस चौकी थोड़ी दूरी पर है। शोरूम से कुछ दूरी पर पोस्ट आफिस चौराहे पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। पुलिस को चोरी की घटना की भनक तक नहीं लगी। चोरी की इस घटना का पता चलते ही युवा व्यापारी ने सौरभ सिंघल, आशीष अग्रवाल समेत तमाम व्यापारी शोरूम पर पहुंचे और पुलिस अफसरों के सामने चोरी की घटना पर रोष जताया। उन्होंने        चोरी की जल्द खुलासा करने की मांग की।

चोरी की घटना को देखकर लग रहा है कि चोरों ने पहले रैकी की होगी। इसलिए चोर सारे सामान सज्जा के साथ  आए थे। छोटा गैस सिलेंडर व कटर चोर साथ लाए थे। जो वह छत पर छोड़ गए हैं। गैस सिलेंडर व कटर बिल्कुल नया है। जो पहली बार इस्तेमाल हुआ है। चोर पूरी तैयारी के साथ चोरी  करने आए थे। चोरों को पहले से मालूम था कि  शोरूम में मोटा माल है, पर चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें