फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग महिला से किया गैंगरेप

Sat, 25 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्दौर में एक दिव्यांग महिला से चार लोगों ने जंगल में गैंगरेप किया और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे पीड़िता के परिजन उसे थाने ले गए। चार लोगों के खिलाफ बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। 
विज्ञापन

 क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी करीब तीन साल पूर्व गाजियाबाद जिले के एक गांव में हुई थी। किसी कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। महिला कुछ दिन पहले एक्सीडेंट में भी घायल हो गई थी। तभी से वह दिव्यांग है। ससुराल वालों ने  उसकी  कोई खैर खबर नहीं ली। महिला एक गांव में अपनी दादी के पास रहने लगी। उसकी मां दिल्ली की किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती है। विकलांग महिला का इलाज दिल्ली के किसी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार  गांव करनपुर गावड़ी निवासी रवि पाल उर्फ सेठ का महिला के घर आना-जाना था। बृहस्पतिवार को रवि महिला के घर पहुंचा और उसे दिल्ली से दवा दिलाने का बहाना करके बाइक से अपने साथ ले गया। देर शाम तक महिला दिल्ली अपनी मां के पास नहीं पहुंची और  घर वापस भी नहीं आई। महिला का मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। उसके परिजनों को महिला की जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल पर पड़े होने की सूचना मिली। महिला के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बेहोश अवस्था में पाया। महिला के परिजन उसे घर ले आए। महिला ने होश में  आने पर आपबीती सुनाई । परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस महिला व उसके परिजनों को लेकर थाने पहुंची। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि रविपाल उसको दवा दिलाने का बहाना करके जंगल में स्थित ट्यूबवेल पर ले गया वहां पर उसने अपने तीन साथी पारस, दीपक, मुन्नू निवासी करनपुर गावड़ी को बुला लिया। चारों ने उसके साथ रेप किया और उसे बेहोश अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 
महिला की मां ने ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी रविपाल उर्फ सेठ व मुन्नू को दबोच लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि दो आरोपी पकड़ लिए। बाकी दो की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें