बिजनौर में पूरे साल अखबार की बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। गैंग ने एक व्यक्ति को स्कीम के नाम पर झांसे में लेकर चेक में 330 रुपये की रकम भरवाकर मैजिक इंक के सहारे उसके खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए।
बिजनौर में थाना शहर कोतवाली के पास स्थित मैसर्स बिजनौर मार्बल ट्रैडर्स के स्वामी मुकेश रस्तोगी के मुताबिक तीन मई को एक व्यक्ति अपने साथी के साथ उनके पास आया। उसने अपना परिचय हर्ष मित्तल के रूप में दिया। उसने 330 रुपये में पूरे साल अखबार और गिफ्ट देने की बात कही। मुकेश रस्तोगी ने विश्वास करते हुए 330 रुपये का एकाउंट पेयी चेक हर्ष मित्तल को दिया। दो मई को मुकेश रस्तोगी को मोबाइल पर संदेश आया कि उनके बैंक खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। उधर, चांदपुर के मोहल्ला बाजार निवासी संजय अग्रवाल के पास भी दो व्यक्ति पहुंचे और ऐसे ही उनसे चेक लेकर छेड़छाड़ करते हुए उस पर 75 हजार रुपये की राशि भर दी। बैंक कैशियर ने उनसे चेक काटे जाने के बारे में जानकारी ली, तो उन्होंने मना कर दिया। कैशियर ने चेक का भुगतान करने से रोक दिया। इस बातचीत के दौरान दोनों व्यक्ति भाग गए।
पेन के करिश्मे से हुआ खेल
हर्ष मित्तल ने अपने पेन के करिश्मे से मुकेश रस्तोगी के खाते से ढाई लाख रुपये उड़ा डाले। हर्ष मित्तल ने ही चेक लेकर उसमे एमाउंट और डेट भरी थी। चेक भरने के बाद उसने चेक मुकेश रस्तोगी को हस्ताक्षर करने के लिए दे दिया। मुकेश रस्तोगी ने हस्ताक्षर अपने पेन से किए। सूत्रों के मुताबिक हर्ष के पेन में मैजिक इंक थी, जो थोड़ी देर बाद उड़ गई। जबकि हस्ताक्षर चेक पर मौजूद रहे। बाद में हर्ष मित्तल ने अपनी मर्जी से रकम व तिथि भरकर हर्ष मित्तल के खाते से रुपये उड़ा लिए। ओरियंटल बैंक से मुकेश रस्तोगी के खाते से ढाई लाख रुपये उड़ाने वाला गैंग का सदस्य हर्ष मित्तल बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
कैमरे में कैद हुआ शातिर हर्ष मित्तल
ओरियंटल बैंक से मुकेश रस्तोगी के खाते से ढाई लाख रुपये उड़ाने वाला गैंग का सदस्य हर्ष मित्तल बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। हर्ष मित्तल अपने एक साथी के साथ बाइक से बैंक में गया था। बैंक में दूसरा साथी हर्ष से दूर रहा। हर्ष बेखौफ होकर बैंक से रुपये निकालने में लगा रहा। उसने इस बात का जरा भी आभास नहीं होने दिया कि वह धोखाधड़ी करके बैंक से रुपये निकाल रहा है।
पेन के करिश्मे से हुआ खेल
हर्ष मित्तल ने अपने पेन के करिश्मे से मुकेश रस्तोगी के खाते से ढाई लाख रुपये उड़ा डाले। हर्ष मित्तल ने ही चेक लेकर उसमे एमाउंट और डेट भरी थी। चेक भरने के बाद उसने चेक मुकेश रस्तोगी को हस्ताक्षर करने के लिए दे दिया। मुकेश रस्तोगी ने हस्ताक्षर अपने पेन से किए।
सूत्रों के मुताबिक हर्ष के पेन में मैजिक इंक थी, जो थोड़ी देर बाद उड़ गई। जबकि हस्ताक्षर चेक पर मौजूद रहे। बाद में हर्ष मित्तल ने अपनी मर्जी से रकम व तिथि भरकर हर्ष मित्तल के खाते से रुपये उड़ा लिए।
कोई स्कीम नहीं
अमर उजाला प्रबंधन का कहना है कि बिजनौर जनपद में उनकी कोई प्रसार की स्कीम नहीं चल रही। ऐसा कोई स्कीम वाला आता है तो उसके बारे में पुलिस को सूचित करें।