फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के बहनोई की गोली मारकर हत्या

Wed, 09 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। गांव सराय इम्मा में विवाह समारोह में सेहरा बांधने की रस्म के दौरान एक युवक ने दूल्हे के चचेरे बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अचानक हुई इस वारदात से शादी की खुशियां गम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव सराय इम्मा निवासी बुंदू के पुत्र नफीस की बारात मंगलवार को निकट के गांव दूधली जानी थी। बारात ले जाने की तैयारियां खुशी भरे माहौल में चल रही थी। दोपहर 12 बजे दूल्हे नफीस के सेहरा बंधाई की रस्म की जा रही थी।
विज्ञापन


नफीस का शहर कोतवाली बिजनौर क्षेत्र के गांव काजीवाला निवासी चचेरा बहनोई आसिफ (28) पुत्र रईस भी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने आया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक आफताब ने आसिफ पर तमंचे से गोली चला दी।

गोली आसिफ की कनपटी पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से अफरा तफरी मच गई। परिजन आसिफ को लेकर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आसिफ की मौत से शादी की खुशी मातम में बदल गई। आसिफ की उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी बीएम सिंह के मुताबिक आसिफ के भाई लईक की ओर से आफताब के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार होने पर ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तो हर्ष फायरिंग में लगी गोली
किरतपुर। ग्रामीणों की माने तो आसिफ की मौत शादी की खुशी में तमंचे से चलाई गई गोली लगने से हुई है। आरोपी आफताब, दूल्हे नफीस के कुनबे में ही चचेरा भाई लगता है।

वह शादी की खुशी में हवाई फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान गोली आसिफ को लगी। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें