फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकित कर दवा विक्रेता से लूट

Sun, 18 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर मालिक से नगदी, मोबाइल और रिचार्ज कूपन लूट लिए।
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर मंडी समिति के सामने हसन मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मेडिकल स्टोर मालिक को आतंकित कर लूटपाट की। मेडिकल स्टोर मालिक जुबैरूल हसन अपनी मेडिकल की दुकान पर मोबाइल फ्लैक्सी का भी काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब 9 बजे जैसे ही वह अपने प्रतिष्ठान का ताला लगा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे और चाकू से आतंकित उनसे बैग लूट लिया। बदमाश हाईवे से हटकर गांव महावतपुर की ओर फरार हो गए। जाब्तागंज निवासी मेडिकल स्टोर मालिक ने लूटे गए बैग में 30 हजार की नगदी, सात मोबाइल और करीब दस हजार के रिचार्ज कूपन होने की तहरीर पुलिस को सौंपी।  हाईवे पर जिस स्थान पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, उसके आसपास व्यापारी प्रतिष्ठान एवं आबादी है। क्षेत्रवासियों ने नगर क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की  बढ़ती घटनाओं पर रोष व्यक्त  करते हुए पुलिस से वारदातों का खुलासा करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें