फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में डूबा किशोर, मौत

Sat, 16 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
किशोर की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूरपुर में धामपुर मार्ग स्थित एक स्वीमिंग पूल में शुक्रवार दोपहर नहाते समय डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। किशोर धामपुर क्षेत्र के गांव पल्लावाला का रहने वाला था और सुबह ही अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर शव को अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन

धामपुर क्षेत्र गांव पल्लावाला निवासी मेहराज का 13 वर्षीय पुत्र अरशद अपनी मां सलमा के साथ शुक्रवार सुबह अपने मामा मोहल्ला हजरतनगर भट्टेवाला निवासी कदीर के यहां आया था। दोपहर करीब एक बजे वह पास में ही स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने चला गया। उस समय स्वीमिंग पूल में एक-दो बच्चे ही नहा रहे थे। नहाते समय अरशद गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर के बाद कुछ अन्य युवक नहाने के लिए पानी में उतरे तो उन्हें अरशद के डूबने का पता लगा। युवकों ने स्वीमिंग पूल के कर्मचारियों के सहयोग से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अरशद की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच  गया और मौके पर लोगों की          भीड़ एकत्र हो गई।  

किशोर की मौत के बाद स्वीमिंग पूल के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। घटना से मोहल्ले वालों में रोष फैल गया और भीड़ स्वीमिंग पूल में तोड़ फोड़ करने पर उतारू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को समझाकर शांत किया। सूचना पर राज्यमंत्री मूलचंद चौहान नूरपुर पहुंचे और मृतक बच्चे के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी को फोन कर स्वीमिंग पूल की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद परिजन किशोर के शव को अपने गांव ले गए। प्रभारी निरीक्षक आर आर कठेरिया ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कानूूनी कार्रवाई करने  से मना कर दिया।
विज्ञापन


हौज में डूबकर बच्चे ने दम तोड़ा
बिजनौर। गांव तिबड़ी में नरेश कुमार का बाईपास मार्ग के पास मकान है। मकान के पास एक खेत में एक किसान की हौज बनी हुई है। शुक्रवार शाम नरेश कुमार का डेढ़ वर्षीय पुत्र अजीत बच्चों के खेलते   हुए हॉज में भरे पानी में जा गिरा। बच्चों को इसका पता नहीं चला। काफी देर बाद जब बच्चे का शव पानी के ऊपर आया तो हादसे का   पता चला। मासूम की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।   अजीत अपने माता पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें