फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जिंदा जलाने में 6 पर केस

Wed, 08 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में विवाहिता को जला कर मारने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दिवंगत के भाई की तहरीर पर पति सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


वसीम खां पुत्र मकबूल खां निवासी गंधरिया, थाना विशेषरगंज, जनपद बहराइच ने परशुरामपुर पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी बहन ताहिरा खातून की शादी पांच साल पूर्व परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद निवासी मोहम्मद  आलम उर्फ राजू के साथ हुई थी।

दहेज में ससुराल वाले कार और एक लाख रुपये मांग रहे थे। उनकी मांग पुरी न होने पर ताहिरा का उत्पीड़न किया जा रहा था। सोमवार की रात 11 बजे के करीब ताहिरा को उसके पति मोहम्मद आलम सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने जलाकर मार डाला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गांव में इस बात की चर्चा है कि ताहिरा और उसके शौहर मोहम्मद आलम के बीच संबंध सामान्य नहीं थे।
विज्ञापन


दोनों में अक्सर कहासुनी होती थी। सोमवार को भी दोनों में कहा-सुनी हुई। फिर यह घटना सामने आ गई। लोगों का कहना है कि पति मोहम्मद आलम का हाथ भी झुलस गया है, उसका इलाज किसी सरकारी अस्पताल में चल रहा है।एसओ परशुरामपुर निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें