बिजनौर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में बिना टैक्स जमा किए डेढ़ लाख की ऊन भरी मिली। विभाग की टीम ने जांच की तो मामले का पता चला। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को नोटिस जारी किया है।
ज्वाइंट कमिश्नर सचल दल नागेंद्र प्रसाद के अनुसार डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र कुमार व असिस्टेंट कमिश्नर बृजेश कुमार ने धामपुर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में छापेमारी की। गोदाम में डेढ़ लाख की ऊन भरी मिली, गोदाम स्वामी ऊन की खरीद-फरोख्त संबंधी कागज नहीं दिखा सका। गोदाम कंपनी के मालिक पर माल की कीमत का 40 फीसदी करीब 60 हजार का जुर्माना लगाया गया है।