फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्दलपुर तैली में फायरिंग, पथराव

Thu, 14 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलीलपुर में गांव सब्दलपुर तैली में युवकों के बीच मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। 40 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव के बाद से गांव सब्दलपुर तैली में आए दिन छिटपुट झड़प होना आम हो गया है। बुधवार की शाम दो युवकों में एक युवक के रिश्तेदार को लेकर किसी बात पर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद गांव में माहौल गरमा गया। रात में ग्रामीण दोनों खेमे में बंटकर लाठी, डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों और से फायरिंग की गई। इस खूनी संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। 
बृहस्पतिवार की सुबह फिर से दोनों पक्षों ने सड़क पर आकर पथराव व फायरिंग की। पुलिस ने गामा, चमन, जाबिद और बाबू को गिरफ्तार करके शांतिभंग में उनका चालान कर दिया है। दोनों पक्षों के 40 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि अभी मामले की छानबीन के  बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ       भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें