फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजार का नोट नहीं लेने पर दुकानदार को पीटा

Sat, 26 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के  स्योहारा में  एक हजार  का नोट नहीं लेने पर कुछ लोगों ने चाय विक्रेता और उसके नौकर की जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों के डर से चाय विक्रेता दुकान खाली करके अपना सामान लेकर घर लेकर चला गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मालियान निवासी मोहम्मद निजाम चीनी मिल के मेन गेट के पास ट्रक यार्ड के निकट पेराई सीजन में चाय की दुकान लगाकर अपने परिवार की आजीविका चलाता हैं। शुक्रवार की शाम 6.30 बजे मोहल्ला हयात के कुछ लोगों ने निजाम की दुकान पर चाय पी। चाय के पैसे मांगने पर लोगों ने  निजाम को एक हजार का नोट दिया। हजार का नोट लेने से इंकार करने पर आरोपियों ने फोन करके अपने और साथियों को बुला लिया। साथियों ने चाय की दुकान पर काम करने वाले कमाल व मोहिसन के साथ निजाम पर हमला बोल दिया। दुकान का सारा सामान फेंक दिया। करीब आधा घंटे तक हुई मारपीट के कारण दहशत पसर गई। हमलावरों के डर से निजाम अपनी दुकान का सारा सामान समेटकर कर घर लेकर चला गया। इस घटना के संबंध में पुलिस में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें