थाना छप्पर के अंतर्गत एक गांव में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी के बेटे ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
26 वर्षीय महिला ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव भंभौल में किसी काम से गई थी। इस दौरान रास्ते में गांव के ही अवतार सिंह ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उसने इसका विरोध किया और इस बारे अवतार सिंह के बेटे रविंद्र सिंह को बताया। आरोप है कि इस दौरान रविंद्र सिंह ने उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रही एएसआई कोमल रानी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।