फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की नींद सो गया नन्हा उज्ज्वल

Wed, 24 May 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बालक की मां से पूछताछ करते थाना प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में डेढ़ वर्षीय बालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बालक की मौत से जहां उसकी मां सकते में है, वहीं पिता ने बालक की मां पर ही गला घोंटकर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद अमीखानपुर निवासी अशोक शर्मा के घर पर मंगलवार तड़के उस समय कोहराम मच गया, जब उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र उज्ज्वल शर्मा उर्फ बॉबी बिस्तर पर बेसुध पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में बालक को लेकर सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

बालक की मौत स्वाभाविक न होने की आशंका के चलते चिकित्सक की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। उज्ज्वल की मौत पर बिलखते हुए उसके पिता अशोक शर्मा ने पत्नी प्रियंका पर ही पुत्र की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अशोक शर्मा ने पुलिस को बताया कि गर्मी के चलते सोमवार रात वह, उसकी पत्नी प्रियंका, मां सुदेश और भांजा बंटी आंगन में सो रहे थे। पुत्र उज्ज्वल मां के साथ सो रहा था। सुबह प्रियंका उज्ज्वल को गोद में लेकर अपने मायके जाने की बात कर रही थी। 

उससे उज्ज्वल को देने के लिए कहा, तो वह आनाकानी करने लगी। जबरन उसकी गोद से उज्ज्वल को छीना गया, तो वह बेसुध था। हत्या के आरोप के चलते पुलिस बालक की मां प्रियंका को थाने ले गई। पूछताछ में प्रियंका ने आरोप को गलत बताया। उसने कहा कि रात को भांजे बंटी ने उज्ज्वल को दूध दिया था। उसके बाद से उज्ज्वल  मेरे (प्रियंका) साथ ही था। सुबह चार बजे जब वह उज्ज्वल को दूध पिलाने लगी, तो उसने दूध नहीं पीया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में बालक की मौत के कारणों की प्रथम दृष्ट्या स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। बालक को जहर दिए जाने की आशंका के चलते  बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। मुरादाबाद में बिसरा की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें