फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराल में पथराव छह लोग घायल

Tue, 14 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर में गांव कराल में किसी बात को लेकर दो पक्षों में हुए पथराव में एक महिला सहित करीब छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव कराल में सोमवार को होली के रंग की चौकी निकल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष से जगदीश सिंह, राजेंद्र सिंह, भगवत सिंह, आठ वर्षीय वंश तथा दूसरे पक्ष से उषा, मामराज, खड़क सिंह, सोनू आदि घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया।  दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। वहीं चांदपुर में  गांव अकबरपुर सीमली में रंग  डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट में दिनेश व अंकित घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया।
विज्ञापन

वहीं चंदक में  दुकान पर सामान लेने गए युवक का दुकान मालिक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दुकान स्वामी व उसके चाचा ने युवक व उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी चंदक में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चाचा-भतीजे का चालान कर दिया। मंडावर के गांव खानपुर माधो में रवि की किराना की दुकान है। रविवार की शाम उसकी दुकान पर गांव का ही संजय सिगरेट लेने आया था। संजय का दुकान स्वामी रवि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तब तो ग्रामीणों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। हालांकि सोमवार की सुबह फिर से दोनों में विवाद हो गया। संजय का आरोप है कि रवि ने अपने चाचा जयराम के साथ मिलकर उसके व उसकी मां राजबाला के साथ मारपीट की। मारपीट में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी चंदक में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें