फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 घंटे बाद बच्ची का शव दफनाया

Tue, 24 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर। में चार माह की बच्ची के मारने के मामले में बैठी पंचायत में कोई निर्णय नहीं निकल सका। बच्ची को मारने से महिला के प्रति ससुराल वालों में काफी नाराजगी है। ससुराल पक्ष के लोग महिला को रखने के लिए तैयार नहीं हैं। वह महिला से हमेशा के लिए छुटकारा चाह रहे हैं। उधर, करीब 30 घंटे बाद बच्ची के शव को दफन किया गया।
विज्ञापन

नहटौर के एक मोहल्ले में दंपति के बीच विवाद के बाद तनाव में आई एक महिला ने अपनी ही चार माह की बेटी को पटक कर जान से मार दिया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद ससुरालियों ने महिला को अपने घर में रखने से इंकार कर दिया। इस घटना की मायके वालों को सूचना दी गई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। करीब 30 घंटे बाद बच्ची के शव को दफन किया गया। 
सोमवार की देर रात तक दोनों पक्षों की पंचायत चलती रही। बच्ची को मारने के कारण ससुराल के लोग काफी गुस्से में हैं। रात 12 बजे तक पंचायतों का दौर चलता रहा। इस मामले को लेकर मंगलवार को भी पंचायत हुई। हालांकि पंचायत में कोई निर्णय नहीं निकल सका। मायके वालों के रिश्तेदारों के आने पर दोबारा से पंचायत होने की बात पर पंचायत फिलहाल खत्म हो गई है। पुलिस को अभी तक मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें