बस-कार की बाद नजीबाबाद में हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद में गांव कोटकादर निवासी मुशर्रफ दिल्ली में रहकर कारोबार करता है। वह शुक्रवार को परिवार सहित कार से कोटकादर जा रहा था। शुक्रवार दोपहर कार जलालाबाद में फ्लाईओवर के निकट पहुंची तभी मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस यूपी 21एएन 1757 की साइड लगने से कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से कार में सवार लोगों मुशर्रफ, कसीम, नूरजहां सहित महिलाओं व बच्चों में चीख-पुकार मच गई। रोडवेज बस चालक बस को नजीबाबाद रोडवेज डिपो ले आया। नजीबाबाद पहुंचकर मुुशर्रफ व कसीम ने हंगामा करते हुए बस चालक के साथ धक्कामुक्की की। घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों में बीचबचाव कराकर मामला निपटाया। उधर, बृहस्पतिवार देर रात नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर गांव चौगांवा के निकट ट्रक व कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार पलट गई। कार चालक गांव सिकंदरपुर बसी निवासी आदेश हादसे में बाल-बाल बच गया। ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।