फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजगता से बचे आभूषण

Mon, 27 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी में एक महिला के बैग से लाखों के आभूषण चोरी करने के आरोपी दो लोगों को पकड़ लिया गया। भीड़ ने दोनों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

गांव करौली निवासी अतर सिंह की पुत्री स्वाति दिल्ली से घर लौट रही थी। सोमवार शाम रोडवेज बस से नजीबाबाद पहुंचकर वहां से स्वाति गांव के लिए प्राइवेट वाहन में सवार हुई। रास्ते में किसी समय वाहन में ही सवार दो लोगों ने हैंड बैग की चेन खोलकर उसमें रखे आभूूषण चोरी कर लिए। संयोग से महिला की नजर बैग की खुली चेन पर पड़ गई। चलते वाहन में ही उसने बैग में रखे सोने के आभूषण चेक किए। आभूषण न मिलने पर महिला सचेत हो गई और आबादी क्षेत्र आने की प्रतीक्षा की।
शाम करीब सवा छह बजे जैसे ही वाहन मंडावली अड्डे पर पहुंचा, महिला ने शोर मचा दिया। प्राइवेट वाहन के चालक और आसपास मौजूद लोगों ने दो लोगों को दबोच लिया।  तलाशी लेने पर उनके पास से आभूषणों में एक हार, एक चेन, चूड़ी और अंगूठी बरामद हुई। जिस पर भीड़ ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की। दोनों  आरोपियों को मंडावली  पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्वाति के पिता ने पुलिस को घटना की  तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें