फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के हत्यारोपी जेल भेजे

Fri, 16 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में राशन डीलर हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। बता दें कि राशन डीलर इमरान अली की 13 दिसंबर को उसके घर पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इमरान की पत्नी रूबीना अली ने मकान के विवाद के चलते अपनी सास सायरा और एक अज्ञात सहित 11 लोगों को हत्या में नामजद किया था। पुलिस ने साहनपुर निवासी नजाकत, मछली बाजार निवासी नईम, कनकपुर निवासी सुहेल और इमरान की मां सायरा को गिरफ्तार किया था। सायरा को महिला थाना बिजनौर भेजा गया था। पुलिस ने नजीबाबाद थाने से पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों नजाकत, नईम और सुहेल का शुक्रवार को चालान कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें