फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या

Sat, 28 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव लालपुर मान में शनिवार की सुबह एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला घाेंट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके दुपट्टे से ही गला घोंटा गया था। उसके कपड़े अस्तव्यस्त मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

देर शाम मृतका के परिजनों सहित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। एसपी सिटी कल्पना सक्सेना और सीओ संजय राय मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


गांव निवासी किशोरी के पिता शनिवार को गांव के ही ओमपाल के खेत में गन्ना काटने गए थे। सुबक करीब 9 बजे किशोरी अपनी दो वर्षीय बहन को लेकर पिता के पास जाने लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद छोटी बहन तो  घर आ गई, लेकिन किशोरी नहीं लौटी।

इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मगर, काफी खोजबीन के बाद किशोरी का पता नहीं चल सका। इसी दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र के ही एक गन्ने के खेत में किशोरी का शव पड़ा होने की सूचना दी। परिजन खेत में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

किशोरी की उसकी के दुपट्टे से गल घोंट कर हत्या कर दी गई थी। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंची और किशोरी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटी की मौत से परिवार में गम का माहौल है।

उधर, नांगल थानाध्यक्ष अता मोहम्मद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। शाम को जाम के दौरान पहुंचे एसपी सिटी का कहना था कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


छोटी बहन के टूटे-फूटे शब्दों में सुराग
नजीबाबाद। किशोरी के साथ गई उसकी दो साल की छोटी बहन ही मामले की चश्मदीद गवाह है, लेकिन समस्या यह है कि वह स्पष्ट नहीं बोलती।

पुलिस अब उसके टूटे-फूटे शब्दों से ही हत्यारोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि छोटी बहन अपने शब्दों में कुछ लड़कों द्वारा बहन से मारपीट करने की बात कह रही है तो कभी लाड़ प्यार से घर भेजने की। इन सभी क्लू को जोड़ कर पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंचने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें