फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप कर वीडियो क्लिप बनाई

Mon, 07 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाला कलां में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को नशीला लड्डू खिलाकर उसके साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकाने के लिए मोबाइल से उसकी वीडियो क्लिप भी बना डाली। इसके बाद वह एक साल तक महिला से यौन शोषण करता रहा। इतना ही नहीं उसने महिला को ब्लैकमेल कर 18 हजार रुपये भी ले लिए। रविवार को महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह खेतों में मजदूरी करती है। 
एक वर्ष पूर्व गांव का ही एक व्यक्ति उसके पास आया और उसे लड्डू खाने के लिए दिए। लड्डू खाने के बाद वह बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके        साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल फोन से उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना डाली। बदनामी के भय से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बात का फायदा उठाकर वह उसका लगातार यौन शोषण करता रहा। इतना ही नहीं वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे 18 हजार रुपये भी ले लिए। शनिवार  की रात भी उसने उसके साथ  दुष्कर्म किया और पांच हजार रुपये की मांग की। पैसे न देने पर बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष पीसी शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें