फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति को जेल भेजा

Thu, 16 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में पुलिस ने स्पेशल जज के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी आदेश तैयार करने वाले ग्राम प्रधान के पति को जांच के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आरोपी वकील व महिला ग्राम प्रधान की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव किशनपुर भोगन निवासी पूनम देवी पत्नी नरेंद्र सिंह गांव में राशन डीलर है। पूनम देवी ने दो माह पूर्व उप जिलाधिकारी धामपुर को एक पत्र लिखकर ग्राम प्रधान सविता कुमारी व उसके पति धर्म सिंह पर आरोप लगाया था कि वह उससे रंजिश रखते हैं। इसके चलते वह कोटे के कागजात भी सत्यापित नहीं करते हैं। इस पर उप जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी व लेखपाल को सामान बंटवाने के लिए आदेश कर दिए थे। उप जिलाधिकारी के इस आदेश से गुस्साई ग्राम प्रधान सविता कुमारी व धर्म सिंह ने सलीम अंसारी एडवोकेट सिविल कोर्ट बिजनौर के माध्यम से स्पेशल जज बिजनौर के कोर्ट में 29 सितंबर 2016 में एक अपील की। इसमें कहा गया कि वर्तमान में जो राशन डीलर है वह लोगों को राशन नहीं दे रही है और अपनी मनमर्जी से राशन में धांधली कर रही है। 
अत: दुकान पुन: उसके द्वारा सत्यापित कराए जाने के आदेश दिए जाए। इस पर कोर्ट ने कोई प्रक्रिया नहीं दी। ग्राम प्रधान सविता कुमारी, धर्म सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम पंचायत किशनपुर भोगन थाना नहटौर व मोहम्मद सलीम अंसारी सिविल कोर्ट बिजनौर द्वारा विशेष न्यायाधीश अपर जिला जज बिजनौर के फर्जी हस्ताक्षर आदेश 21 दिसंबर 16 कार्यालय में 20 जनवरी 17 को प्रस्तुत किया गया। इस आदेश पर स्पेशल जज की फर्जी मुहर भी लगी हुई थी। इस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेशचंद्र गौतम को कागजात फर्जी होने का कुछ शक हुआ। 
विज्ञापन

उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसमें वह कागजात पूर्ण रूप से फर्जी पाए गए । इस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद गौतम  ने नहटौर थाने में ग्राम प्रधान सविता कुमारी, ग्राम प्रधान के पति धर्म सिंह, मोहम्मद सलीम  अंसारी सिविल कोर्ट बिजनौर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 468, 469, 471 में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने ग्राम प्रधान पति धर्म सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि फरार आरोपी  ग्राम प्रधान और वकील की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें