जैतरा कब्रिस्तान से शव निकलवाते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के धामपुर में पुुलिस ने डीएम के आदेश पर गांव जैतरा के कब्रिस्तान स्थित एक कब्र से सलमान के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सलमान की 12 सितंबर को ईद के मौके पर दिल्ली से घर आते वक्त दौराला के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक के पिता शमशाद ने पुलिस को अहम जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि सलमान के शव को लेकर आए थे, तो उनके उसके शरीर पर चोट के निशान नजर आए थे, जिससे उन्हें सलमान की हत्या की आशंका जाहिर हुई। उन्होंने डीएम को प्रार्थना देकर सलमान के शव का कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने सलमान के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मौके पर तहसीलदार करन सिंह चौहान, कोतवाल मुनीशचंद शर्मा, पूर्व प्रधान आदित्य चौहान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।