बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि सरगना फरार हो गया। उनके पास से चोरी की दस बाइक बरामद की हैं।
एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने बिजनौर-गंज मार्ग पर नहर की पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान गंज निवासी गौरव शर्मा, राहुल और मोनू शर्मा को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर आठ चोरी की बाइक गांव फरीदपुर उर्फ भोगनवाला निवासी इंतजार के घर से बरामद हुई। इंतजार पुलिस के हाथ नहीं लगा। पकड़े गए चोर आसपास के जिलों में भी वाहन चोरी करता था। ये सभी इंतजार के साथ मिलकर जिले के कई थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करके उनके फर्जी कागजात तैयार करके ग्राहकों को सस्ते दामों में बेचते थे।
एसपी ने टीम में शामिल कोतवाल प्रेमवीर राणा, दरोगा संदीप पंवार, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, पुलिस कर्मी हरेंद्र सिंह, राम अवतार शर्मा समेत सभी सदस्यों को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की हैं। एसपी का कहना है कि ऐसे अभियान जारी रहेंगे।