फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्रों की फैक्टरी

Mon, 08 Apr 2019 12:17 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
आरोपी के बारे में जानकारी देते एसपी सजीव त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में किरतपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। एक व्यक्ति को मौके से दबोचा है। उसका साथी फरार हो गया। फैक्टरी से दस तमंचे ,अधबने तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए है। फैक्टरी में लोकसभा चुनाव के लिए तमंचे तैयार हो रहे थे।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक किरतपुर पुलिस मालन नदी के नीचे चोरी छिपे चल रही एक अवैध  शस्त्र फैक्टरी पर शनिवार की रात छापा मारक र  किरतपुर के मोहल्ला बुधपाड़ा निवासी रफत को दबोचा है। उसका साथी गांव भनेड़ा निवासी फरमान उर्फ पम्मू अंधेर का लाभ उठाकर भाग निकला। फैक्टरी से पुलिस ने साज तमंचे 12 बोर, तीन तमंचे 315 बोर, 19 कारतूस, 92 अधबने तमंचे, 147 तमंचो की नाल, ड्रिल मशीन समेत तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए है। पकड़े गए रफत ने पुलिस को बताया कि तमंचे वह लोकसभा चुनाव के लिए बना रहे थे। जिले व आसपास के जिलों में तमंचे बेचते हैं। ये काम वह काफी दिनों से कर रहे थे। जैसा भी तमंचे का खरीदार मिलता था वैसे ही दामों में उसे तमंचा बेच देते थे। तमंचे खरीदने के लिए लोग उनसे संपर्क करते थे। रफत व फरमान दोनों मिलकर इस फैक्टरी को चला रहे थे। रविवार को उन्हें फैक्टरी में तैयार तमंचों को बेचने जाना था तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें