बिजनौर के नहटौर में मजिस्ट्रेट अमित कुमार एसआई अशोक कुमार ने नहटौर कोतवाली मार्ग पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सामने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 50 लाख मिले। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। गहनता से मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक जिला सहकारी बैंक का कैशियर अनिल कुमार देशवाल उक्त रकम को लेकर बैंकों की शाखा में बांटने जा रहा था। जांच के बाद रकम बैंक की निकलने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।