नगीना में परिजनों से किसी बात पर क्षुब्ध होकर एक युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में बिजनौर रेफर किया गया।
गांव धर्मशा नंगली निवासी वीरेंद्र सिंह सैनी का पुत्र शशि कुमार अपनी बहन रूपा (21) को लेकर रात करीब नौ बजे नगीना सीएचसी पहुंचा। उसने बताया कि किसी घरेलू विवाद पर नाराज होकर रूपा ने जहर का सेवन कर लिया है। इसका पता चलने पर वह उसे लेकर सीएचसी आया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे बिजनौर रेफर कर दिया। शशि बहन को बिजनौर लेकर गया है।