फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने जहर खाया

Thu, 02 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना में परिजनों से किसी बात पर क्षुब्ध होकर एक युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में बिजनौर रेफर किया गया।
विज्ञापन

गांव धर्मशा नंगली निवासी वीरेंद्र सिंह सैनी का पुत्र शशि कुमार अपनी बहन रूपा (21) को लेकर रात करीब नौ बजे नगीना सीएचसी पहुंचा। उसने बताया कि किसी घरेलू विवाद पर नाराज होकर रूपा ने जहर का सेवन कर लिया है। इसका पता चलने पर वह उसे लेकर सीएचसी आया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे बिजनौर रेफर कर दिया। शशि बहन को बिजनौर लेकर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें