फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे पर तमंचा तान घर में डाली डकैती

Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावर क्षेत्र के ग्राम शहजादपुर में डकैती के बाद डरा सहमा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावर में  आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने रावली रोड पर स्थित एक परिवार के घर डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने  बच्चे के कनपटी पर तमंचे सटाकर नकदी व जेवर लूट लिए। शोर मचाने पर मकान मालिक के पांच साल के बेटे की अपहरण करने की धमकी देते हुए बदमाश खेतों में भाग गए। दहशत में परिवार ने रात को बदमाशों के आने के बारे में किसी को नहीं बताया। परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना सुबह ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामनरेश करीब 15 सालों से अपनी ससुराल शहजादपुर में रहता है। उसका घर गांव के बाहर की ओर रावली रोड पर स्थित है। शनिवार रात वह मकान के दुमंजिले पर, जबकि उसकी पत्नी कमलेश, सास सावित्री देवी, बेटी अंजलि व पांच साल का बेटा वंश नीचे के कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे तमंचों और चाकू से लैस नकाबपोश छह बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। बदमाशों ने कमरे में नीचे सोए कमलेश व बाकी परिजनों को बंधक बना लिया और सबसे पहले मोबाइल लूटा। कमलेश ने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसके हाथ पर डंडा मार दिया। इस दौरान अंजलि के हाथ में भी चाकू लग गया। बदमाशों ने वंश की कनपटी पर तमंचा लगा दिया, तो कमलेश ने घर में रखी दस हजार की नकदी बदमाशों को दे दी। बदमाशों ने चारों को एक कमरे में बंधक बना लिया। एक बदमाश वहीं रुका और बाकी पांच ने ऊपर कमरे में जाकर रामनरेश को बंधक बनाकर सोने के कुंडल, पायल आदि गहने लूट लिए। बदमाश रामनरेश को लेकर नीचे आए और एक कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर वंश का अपहरण करने की धमकी देकर बदमाश भाग गए। परिवार नेे पूरी रात डकैती के बारे में किसी को नहीं बताया। सुबह गांव वालों को मामला बताया। एसआई राजाराम शर्मा के मुताबिक घटना की तहरीर मिल गई है। घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें