फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेद्दा कांड के गवाह पर हमला

Tue, 27 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में काम सीखकर साइकिल से घर लौट रहे पेद्दा कांड के गवाह पर  राणा फार्म के निकट बाइक सवार युवकों ने घेर कर उसका सिर फोड़ डाला।। युवक पर हमले की सूचना पर पुलिस के अफसर दौड़ पड़े। युवकों की तलाश की, पर कोई नहीं मिला। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दा के करामत का लड़का शाहरूख पेदद कांड का गवाह र्है।  वह  गांव  आदिल के साथ  बिजनौर में एक मिस्त्री के पास मैकेनिक का काम सीख रहा हैं। दोनों मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे साइकिल से गांव वापस जा रहे थे। शाहरूख के मुताबिक राणा फार्म के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी साइकिल रोक ली और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आदिल वहां से भाग गया। बाइक सवार युवकों ने शाहरूख  पर जानलेवा हमला करते हुए सिर में डंडा मारकर उसका सिर फोड़  दिया और फरार हो गए। बाद में सीओ सिटी असित श्रीवास्तव, कोतवाल शैलेंद्र प्रताप ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें