नहटौर में क्षेत्र में एक घर में ताले तोड़कर चोर लाखों की चोरी कर ले गए। गांव फरीदाबाद निवासी मोहम्मद ताहिर के मुताबिक उसके भाई जाहिद और शाहिद पानीपत में कारोबार करते हैं। दोनों भाई नीचे की मंजिल में अपने कमरों के ताले लगाकर पानीपत गए हुए थे। उसका एक भाई शाकिर ऊपरी मंजिल में अपने बच्चों के साथ सोया हुुआ था। बीती रात चोर पड़ोसी के टूटे मकान की छत से होते हुए घर में घुस गए। आभूषण सहित अन्य सामान लेकर ऊपर के दो कमरे बंद कर फरार हो गए। उधर, नींदडू़ क्षेत्र में मटोरा मान के अलाउद्दीन अंसारी के मुताबिक वह सोमवार रात करीब नौ बजे संभल के इज्तमा से घर लौटा था । थकान के चलते जल्दी नींद आ गई थी। परिवार के सदस्य भी कमरे में सो गए थे। रात में किसी समय चोरों ने उसकी परचून की दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर अंदर से करीब डेढ़ हजार रुपये नगद और लगभग दस हजार रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गए।