फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं तो बाजार बंद

Mon, 26 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर में कस्बे के एक युवक द्वारा फेस बुक पर आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट और टिप्पणी किए जाने                से विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता गुस्सा गए।
विज्ञापन


उन्होंने व्यापारियों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस नाराजगी जताते हुए पोस्ट करने वाले गैर समुदाय के व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उन्होंने चेताया कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह बाजार बंद कर सड़कों पर उतर जाएंगे। विहिप नेता नवीन रस्तौगी और व्यापारियों ने थाने में पुलिस को बताया कि गैर समुदाय के एक युवक द्वारा फेस बुक पर डाली गई पोस्ट में हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा में बीते सप्ताह शिवलिंग स्थापना को लेकर हुए विवाद से संबंधित एक फोटो डालते हुए कुछ आपत्तिजनक लाइन लिखी गई हैं।
 इसके अलाव देवी-देवताओं के चित्रों को लेकर टिप्पणी भी की गई है। विहिप नेताओं का आरोप है कि उक्त टिप्पणियां धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने और माहौल खराब करने वाली हैं। उन्होंने फेस बुक पर की डाली गई पोस्ट की फोटो प्रति भी संलग्न करते हुए थाने में हल्दौर के एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


 विहिप नेताओं का कहना था कि इस तरह की हरकत कर माहौल खराब करने वाले पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने इसमें कोई ढ़िलाई बरती तो विहिप कार्यकर्ता बाजार बंद कराकर सड़कों पर उतर जाएंगे। इस दौरान नवीन रस्तोगी, शिवम वर्मा, शरद रस्तोगी, नरेंद्र कुमार, पीयूष चौहान, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के मुताबिक तहरीर मिल गई है, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उच्चाधिकारियों को भी  मामले से अवगत करा दिया गया है। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें