फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम घोटाले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में एनएचएम में फर्जी भुगतान कर करोड़ों के घोटाले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

एनएचएम में फर्जी भुगतान कर करोड़ों के घोटाले की पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। एसआई राजीव कुमार ने सीएमओ कार्यालय जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की। एसआई ने पूर्व लेखा अधिकारी पंकज कुमार से फोन पर बात कर उन्हें बिजनौर बुलाया है। जांच में अधिकारी व कर्मचारियों की स्थिति संदिग्ध पाई गई है। इससे पहले इस घोटाले में बिना कुछ सामान खरीदे चार फर्मों को करीब तीन करोड़ दस लाख का भुगतान किया गया था। मामले में बिना किसी बिल वाउचर और चैक इश्यू रजिस्टर में एंट्री किए बिना भुगतान किया गया था। यह भुगतान जून और जुलाई में किया गया था। इनके अप्रूवल पर पूर्व सीएमओ व एसीएमओ के हस्ताक्षर मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें